मेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष अनिता ममगाईं बोलीं, सभी नगर निगमों में बनेगा विकास का मॉडल

मेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष अनिता ममगाईं बोलीं, सभी नगर निगमों में बनेगा विकास का मॉडल

मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महापौर का ऋषिकेश में हुआ जोरदार अभिनंदन। अनिता ममगाईं ने कहा कि मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। इस दायित्व पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी।

उत्तराखंड के सभी नगर निगमों में विकास का मॉडल बनाया जाएगा। जन सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। यह बातें ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं ने सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित अपने अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

ऋषिकेश नगर निगम की मेयर अनिता ममगाईं को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष चुने जाने पर नगर निगम पार्षदों, भाजपा पद्दाधिकारियों और किसान मोर्चा संगठन ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। सोमवार को ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में महापौर ममगाईं ने कहा कि मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। इस दायित्व पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी।

मेयर ममगाईं ने कहा कि तीर्थ नगरी में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस किया गया है। इसी तर्ज पर पर अब तमाम नगर निगमों में काम को आगे बढ़ाकर और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का बेहतर निपटारे की व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि अन्य शहरों में गंदगी और कूड़े की समस्या न रहे। इसके अलावा सड़क व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन कर की व्यवस्थाओं में भी सुधार अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि काउंसिल बनने से अब सभी मेयर एक मंच पर आकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर सकेंगे । मेयर का अभिनंदन करने वालों में पार्षद विजय बडोनी, मनीष बनवाल, विपिन पंत, चेतन चौहान, अनीता रैना, प्रियंका यादव, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, विवेक गोस्वामी, प्रकांत कुमार,अनिल ध्यानी, सरदार प्यारे सिंह, यशवंत रावत, राजीव गुप्ता,अक्षय खैरवाल, कुलदीप टंडन, राजकुमारी जुगलान, विजय लक्ष्मी भट्ट, रेखा सजवाण , किरण त्यागी, देवदत्त शर्मा, राजेश गौत्तम, शैलेंद्र रस्तोगी, राजेन्द्र बाल्मीकि, गौरव केथोला, राजेश नौटियाल, राजेश कोटियाल, बीएन तिवारी, दिनेश बिष्ट, पंकज शर्मा, परीक्षित मेहरा, जोनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, राहुल द्रविड़,
विकास सेमवाल, आशीष पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

इससे पहले, हरिद्वार में हुई कार्यक्रम में देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का अध्यक्ष चुना गया। मेयर काशीपुर रुद्रपुर रामपाल और मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं को उपाध्यक्ष चुना गया। काशीपुर की मेयर उषा चौधरी और रुड़की के मेयर गौरव गोयल को काउंसिल का सचिव चुना गया।

मेयर काउंसिल के पदाधिकारी

सुनील उनियाल गामा – मेयर देहरादून नगर निगम – अध्यक्ष
अनिता ममगाईं – मेयर ऋषिकेश नगर निगम – उपाध्यक्ष
रामपाल – मेयर रुद्रपुर नगर निगम – उपाध्यक्ष
ऊषा चौधरी – मेयर काशीपुर नगर निगम – सचिव
गौरव गोयल – मेयर रुड़की नगर निगम -सचिव

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this