Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया होंगे यूकेएसएसएससी के नए अध्यक्ष
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया होंगे यूकेएसएसएससी के नए अध्यक्ष

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को यूकेएसएसएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी सचिव शैलेश बगौली ने पत्र जारी करके दी।

पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया उत्तराखंड पुलिस में आईजी के पद से रिटायर हुए है। उनकी पहचान एक ईमानदार और तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप में होती है। वह इससे पहले जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर तैनात रहे है।

केदारनाथ आपदा के बाद उन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल के साथ मिलकर केदारनाथ की विषम परिस्तथियों के बावजूद भी यहां पर पुनर्निर्माण के काम को जारी रखा। यहां पर भारी बर्फबारी के बावजूद भी वह लगातार यहां पर पुनर्निर्माण के कार्यों में लगे रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद वह लगातार सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहे है और उत्तराखंड के युवाओं और आम जनमानस के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कोराना काल में भी जरूरतमंद लोगों की काफी सहायता की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...