Home उत्तराखंड न्यूज़ भगवान रूद्रनाथ के दर्शन के लिए आ रहा पर्यटक 60 मीटर खाई में गिरा, सुबह हेलीकॉप्टर की सहायता से ऋषिकेश एम्स में कराया भर्ती
उत्तराखंड न्यूज़एक्सक्लूसिवताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

भगवान रूद्रनाथ के दर्शन के लिए आ रहा पर्यटक 60 मीटर खाई में गिरा, सुबह हेलीकॉप्टर की सहायता से ऋषिकेश एम्स में कराया भर्ती

आज ग्राम डुमक जो कि जोशीमठ विकासखंड का सुदूरवर्ती गांव है वह आज भी सड़क एवं दूरसंचार से कोसों दूर है। आजकल यहां भारी संख्या में पर्यटक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन के लिए आते है।

आज स्थिति यह है कि यहां आने के लिए विभाग ने आधी अधूरी सड़क बनाई है जिस पर न तो आदमी चल सकते है और न कोई और। कार्यदायी विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने सड़क वही से बनाई है जहां पर ग्रामीणों का पौराणिक पैदल मार्ग था अब स्तिथि यह है की न तो पैदल मार्ग बचा है और न ही विभाग द्वारा बनाई गई सड़क।

कल पश्चिम बंगाल के तीन पर्यटक भगवान रूद्रनाथ के दर्शन हेतु उर्गम से डुमक आ रहे थे वह जो नई सड़क बनाई गई है उससे आ रहे थे जो कि गांव से 2 किमी पहले विभाग द्वारा बनाई गई है। यह मार्ग अत्यधिक खराब होने के कारण तीन में से एक पर्यटक अचानक पत्थर में फिसलने से लगभग 60 मीटर खाई में जा गिरा और पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया जहां पर न तो कोई फोन संपर्क था और न ही दूसरा साधन। उनमें से एक पर्यटक गांव में आया तथा गांव वालों को इसकी जानकारी दी था गांव वालों ने मिलकर स्टेचर के साथ रात्रि 8 बजे घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायल पर्यटक को गांव में पहुंचाया तथा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

रात को ही ग्रामीणों द्वारा आवश्यक सेवा 112 पर बात की गई तथा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद जिला प्रशासन ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ से बात की। एसडीआरएफ के द्वारा प्रातः 10ः00 बजे हेलीकॉप्टर ग्राम डुमक में भेजा गया तथा घायल पर्यटक को ऋषिकेश एम्स पहुंचा दिया गया।

आज यह सारी स्थिति विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लोक निर्माण विभाग पोखरी के कारण बनी हुई है इस सड़क का निर्माण कार्य 2007-08 से चल रहा है किन्तु अभी तक रोड़ ना के बराबर बनी है आसपास के लोग शासन से मांग कर रहे है कि इस सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना का दोबारा सामना न करना पड़े।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...