Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी की 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षाएं अगले आदेश तक टली
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी की 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षाएं अगले आदेश तक टली

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की 10 सितंबर से प्रस्तावित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कुल सचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि 25 अगस्त को विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित बैठक हुई। इसमें सभी लोगों के सहमति को बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय की स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थागित करने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि परीक्षा का नया कार्यक्रम विवि द्वारा परीक्षा कराने से 15 दिन पहले घोषित किया जाएगा।

छात्र संगठन इस परीक्षा कार्यक्रम का यह कहते हुए विरोध कर रहे थे कि परीक्षा के लिए आने छात्रों के रहने और क्वारंटीन होने को लेकर कोई स्पष्टता यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नहीं दी थी। साथ ही यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर डाल दी गई थी कि वह क्वारंटीन को लेकर उचित व्यवस्था करे। पेड क्वारंटीन की स्थिति में भुगतान को लेकर भी विरोध था।

इस परीक्षा में 41 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठना था। इनमें से पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बाहरी राज्यों से हैं। विवि ने इसके लिए 135 परीक्षा केंद्र बनाए थे, लेकिन लगातार सवाल उठाया जा रहा था कि परीक्षा के दौरान संक्रमण से बचने के उपाय और छात्रों के रहने की व्यवस्था कौन करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...