Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सांसद अनिल बलूनी की पहल, उत्तराखंड को मिल सकती है आईआईएमसी कैंपस की सौगात
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सांसद अनिल बलूनी की पहल, उत्तराखंड को मिल सकती है आईआईएमसी कैंपस की सौगात

उत्तराखंड को पत्रकारिता के सर्वोच्च संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएससी) के कैंपस की सौगात मिल सकती है। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के आग्रह पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें इसका आश्वासन दिया है।

दरअसल, अनिल बलूनी ने मंगलवार को प्रकाश जावड़ेकर से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में आईआईएमसी का एक परिसर खोला जाए ताकि पत्रकारिता और लेखन में जाने वाली राज्य की प्रतिभाओं को उत्तराखंड में ही शिक्षण, प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सके।

 

सांसद बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड की अनेक हस्तियों ने इस क्षेत्र में बड़ी सेवा की है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने हैं। वर्तमान में भी मीडिया में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक प्रतिभाएं संसाधन के कारण आगे नहीं बढ़ पाती हैं। अगर राज्य में ही एक विश्व स्तरीय संस्थान उपलब्ध होगा तो पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य ही नहीं देश को भी अनेक प्रतिभाएं प्राप्त होंगी।

सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने उनके अनुरोध को बहुत सकारात्मक रूप में लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वह इस दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस पर क्या कर सकता है, सबसे इस पर चर्चा की जाएगी।

बलूनी ने उम्मीद जताई कि राज्य को शीघ्र आईआईएमसी का एक परिसर मिल जाएगा। इससे पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने के इच्छुक उत्तराखंड के युवाओं को इस कोर्स के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles