Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आज से कराएं रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वालहमारी फ़ौज

गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आज से कराएं रजिस्ट्रेशन

garhwal rifles recruitment registration open 2020
गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आज से कराएं रजिस्ट्रेशन

सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार सेना में जाने के इच्छुक युवा 18 मार्च से ही इस वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए डोमेसाइल और जन्मतिथि प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवाओं के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए 18 मार्च से एक मई की समयावधि निर्धारित की गई है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया 14 मई से 27 मई के बीच चलाई जाएगी। यह भर्ती जीडी, तकनीकी, नर्सिंग असिसटेंट, क्लर्क, ट्रेड्समैन के पदों के लिए है।

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिया गया सर्कुलर देंखे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...