Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ घंटाघर फिर अधिकारियों की लापरवाही का शिकार, बंद पड़ी घड़ियां
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

घंटाघर फिर अधिकारियों की लापरवाही का शिकार, बंद पड़ी घड़ियां

देहरादून। दून के दिल की धडकने जाने वाली घंटाघर की घंडियां पिछले कई दिनों से बंद है लेकिन शासन प्रशासन यहां तक की इसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेने वाले विभाग के अधिकारियों ने इस तरफ से अपनी आंखें मूंदी हुई है।

जिसके बाद यह अपने आपमें ऐतिहासिक इस लिए भी है कि इस घंटाघर में छह घडियां व छह ही कोने हैं। लेकिन वर्तमान में इसकी र्दुदशा का जिम्मेदार जिला प्रशासन व इसका रख रखाव की जिम्मेदारी लेने वाले एमडीडीए हैं। जबकि प्रत्येक अधिकारी दिन में एक बार तो यहां से गुजरता ही होगा लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।

एक तरफ वर्तमान समय में अधिकारी घंटाघर के सौंदर्यकरण पर तो ध्यान दे रहे हैं लेकिन इसकी बंद घडियों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। यह अपने आपमें एक सोचनीय विषय है कि देश में अपने आपमें अपनी पहचान रखने वाले दून के दिल की धडकनों को कब जिंदा किया जायेगा यह देखने की बात होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...