Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, 764 पदों पर भर्ती को सीएम ने दी मंजूरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, 764 पदों पर भर्ती को सीएम ने दी मंजूरी

कोरोना काल में नौकरी युवाओं की एक बड़ी चिंता रही है। नौकरी जाने की खबरें ज्यादा और नए पदों के सृजन की खबरें कम आ रही हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस मुश्किल समय में ऊर्जा विभाग में 764 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऊर्जा के तीनों निगमों में इन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।

ऊर्जा के तीनों निगमों में कुल रिक्त 2090 पदों में से 764 पदों पर भर्ती पर वित्त विभाग ने भी सहमति दी है। जल विद्युत निगम में 549 में से 174 पद, पारेषण निगम में 154 में से 77 पद और ऊर्जा निगम में 1387 पदों में से 513 पदों को सीधी भर्ती से भरने का सरकार ने निर्णय लिया है। इस संबंध में तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को भर्ती की कार्यवाही के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

पढ़ें- उत्तराखंड में होटल-होम स्टे, बैंक्विट हॉल खोलने की इजाजत नए नियम जानें

जलविद्युत निगम में टीजी-1 (विद्युत) के 52, टीजी-1 (यांत्रिक) के 39, प्रबंधक (पर्यावरण) के एक, सहायक अभियंता (विद्युत व यांत्रिक) के 10, सहायक अभियंता (जनपद) के 10, पुनर्स्थापना व पुनर्वास अधिकारी के एक, जियोलॉजिस्ट के एक, अवर अभियंता (विद्युत व यांत्रिक) के 25, अवर अभियंता (जनपद) के 25, कार्यालय सहायक-तृतीय के 10, पिटकुल में सहायक लेखाधिकारी के दो, कार्मिक अधिकारी, सहायक विधि अधिकारी के एक-एक, अवर अभियंता (जनपद) (प्रशिक्षु) के पांच, सहायक लेखाकार के दो, कार्यालय सहायक-तृतीय के 10, कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) के चार, अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) (ट्रेनिंग) के 50, आशुलिपिक ग्रेड-तीन के दो, और ऊर्जा निगम में कंपनी सचिव के एक, अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के 100, अवर अभियंता (सिविल) के दो, सहायक लेखाकार के पांच, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 100, मानचित्र-प्रारूपकार के पांच, टीटी-दो (विद्युत) के 300 पदों पर भर्ती होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

9 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...