Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से जंग जारी : सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से जंग जारी : सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी

एक केस से बढ़ते-बढ़ते 3 हजार के पार केस। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे उत्तराखंड ने मिलकर लड़ाई लड़ी, जिसका नतीजा है कि अब खुशखबरी मिल रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को बताया कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर जा पहुंचा है। इतना ही नहीं, उत्तराखंड सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी रेट वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को मिलाकर देखें तो रिकवरी रेट के मामले में चंडीगढ़ के बाद उत्तराखंड का दूसरा स्थान है। तीसरे स्थान पर राजस्थान 80.20 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 79.50 प्रतिशत के साथ चौथे और त्रिपुरा 78.62 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।

#IndiaFightsCorona के साथ उन्होंने लिखा कि कोरोना योद्धाओं की मेहनत रंग ला रही है। आज उसी का परिणाम है कि रिकवरी रेट 80% के आंकड़े को पार कर गया।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन तमाम कोरोना योद्धाओं को हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं, जो रात-दिन इस मानवता भरे कार्य में बिना अपनी जान की परवाह किए लगे हुए हैं।’ CM ने आगाह करते हुए कहा कि कोरोना को पूर्णरूप से मात देने के लिए तथा अनलॉक-2 के चलते अब हमें पहले से भी अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा- सतर्क रहें, सावधान रहें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...