कोरोना से जंग में टिहरी ने किया कमाल, 99% रिकवरी वाले मॉडल की हो रही चर्चा

कोरोना से जंग में टिहरी ने किया कमाल, 99% रिकवरी वाले मॉडल की हो रही चर्चा

ऐसे समय में जब देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले ने शानदार परिणाम देकर एक मॉडल सामने रखा है। आइए जानते हैं कि आखिर जिला प्रशासन ने क्या कमाल किया और कैसे….

कोरोना से जंग लड़ रहे उत्तराखंड को टिहरी जिले ने नई राह दिखाई है। कोरोना के 421 मामलों में से 416 की रिकवरी हो और केवल तीन एक्टिव केस बचने से पूरे प्रदेश में टिहरी की चर्चा है। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 99 प्रतिशत रिकवरी रेट वाले इस जिले ने ऐसा क्या किया कि आज इसके मॉडल को अपनाने की बात हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर टिहरी मॉडल पर रिसर्च की बात हो रही है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर टिहरी प्रशासन ने यह कैसे कर दिखाया।

आपको बता दें कि टिहरी गढ़वाल जिले में मई के आखिर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया। धीरे-धीरे प्रवासी आते गए और यह संख्या बढ़ती गई। एक समय उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में टिहरी दूसरे स्थान पर आ गया। हालात बिगड़ते गए तो सरकार ने युवा और तेजतर्रार जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को कोरोना पर काबू करने के लिए जिले की कमान सौंपी। 26 मई को उन्होंने चार्ज संभाला।

पहला बड़ा कदम

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने आते ही प्रवासियों को जिले के बॉर्डर पर मुनि की रेती में क्वारंटीन करने के निर्देश दिए, जिससे संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सके। आगे जब प्रवासियों को गांव में क्वारंटीन किया गया तो हर 6 गांव में एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई। इस तरह से जिले में 172 नोडल अधिकारी बना कर एक कोरोना के खिलाफ मास्टरप्लान तैयार किया गया।

दूसरा फैसला- जबरदस्त निगरानी

संक्रमण को लेकर सीधी जवाबदेही तय की गई। 172 अधिकारियों पर हर ब्लॉक में एक चीफ नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जो 24 घंटे डीएम से कनेक्ट रहते थे। हर क्वारंटीन सेंटर और गांव में एक्टिव सर्विलांस पर विशेष ध्यान दिया गया। इन सब चीजों का फायदा यह हुआ कि किसी को सर्दी-जुकाम भी होती तो रिपोर्ट जिला प्रशासन तक पहुंच जाती।

तीसरा कदम- हर गांव की निगरानी, आशाओं की अहम भूमिका

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने खुद लगातार कंटेनमेंट जोन और प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं और प्रधानों को प्रोत्साहित किया। टिहरी गढ़वाल के डीएम मंगेश घिल्डियाल मीडिया से बातचीत में कह चुके हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने में सबसे अहम भूमिका प्रधान और आशाओं की है। उन्होंने जमीनी स्तर पर काफी मुस्तैदी से काम किया, जिससे 10 कंटेनमेंट जोन में कोई कोरोना केस नहीं आया।

पढ़ें- देहरादून में साप्ताहिक बंदी को लेकर नई गाइडलाइन, देखिए कब बंद रहेगा आपका बाजार

सकारात्मक असर यह हुआ कि संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हुई क्योंकि निगरानी रखी जाने लगी और दूसरी तरफ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती गई। अब पूरे प्रदेश में टिहरी के फॉर्मूले की चर्चा है और इस पर स्टडी कर उत्तराखंड ही नहीं देश में अपनाने की बात हो रही है।

कोरोना के मामलों पर नजर रखने वाले उत्तराखंड के विशेषज्ञ अनूप नौटियाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘टिहरी जिले ने कमाल कर रखा है। 420 कोरोना केस मे 415 की रिकवरी हो चुकी है और अभी सिर्फ तीन एक्टिव केस बचे हैं (2 मृत्यु )। मैं अपील करूंगा कि 99% रिकवरी रेट वाले हमारे इस जिले के कोरोना काल पर रिसर्च होनी चाहिए, हो सकता है की देश और प्रदेश को यहां से कुछ अच्छी सीख मिले।’

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this