Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सतपुली में सरकार की बड़ी कार्यवाही, इससे अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सतपुली में सरकार की बड़ी कार्यवाही, इससे अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

जनपद के तहसील सतपुली में मिल रही अवैध खनन की सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग सतपुली व खनन विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों ने सतपुली में अवैध खनन और परिवहन की सूचनाओं पर कार्यवाही/छापेमारी की गई। जिसकी किसी के कानों-कान खबर नही लगी, इस दौरान की गई छापेमारी में विभाग द्वारा अवैध खनन में लिप्त 6 डंपर ओर 1 जे.सी.बी. मशीन को तहसील परिसर में सीज किया गया।

सभी वाहनों पर रु. 2 लाख तथा जे.सी.बी. पर भी रु. 2 लाख का अर्थदंड लगाते हुई कार्यवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को भेज दी गई है। जिला खान अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है, जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में किसी भी दशा में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जायेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...