Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, बोले केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, बोले केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है। केदार घाटी के व्यंगम दृश्य से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कहा कि केदार घाटी के कण-कण में भगवान भोलेनाथ का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखती है। यह भगवान केदारनाथ की महिमा ही है कि केदारपुर में पहुंचते ही मनुष्य ध्यान मग्न होने लगता है।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन, पंकज शुक्ला, उमेश चंद्र पोस्ती, तेज प्रकाश त्रिवेदी उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा सहित तीर्थ पुरोहित एव शिव भक्त मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...