माणा गांव में सरस्वती नदी के किनारे बना मां सरस्वती का भव्य मंदिर, भीम पुल के पार पांडवों की 12-12 फीट की मूर्तियां भी लगेंगी

माणा गांव में सरस्वती नदी के किनारे बना मां सरस्वती का भव्य मंदिर, भीम पुल के पार पांडवों की 12-12 फीट की मूर्तियां भी लगेंगी

एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे के संस्थापक और चांसलर प्रो. विश्वनाथ कराड के प्रयासों से माणा गांव में मां सरस्वती के इस भव्य मंदिर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही यहां भीम पुल के पार स्वर्गरोहणी मार्ग पर धर्मराज युधिष्ठिर के श्वान तथा द्रोपदी संग पांच पांडवों की 12-12 फीट ऊंची भव्य मूर्तियां भी लगाई जा रही हैं।

हिंदुओं की आस्था के उद्गम स्थलों में से एक बद्रीनाथ धाम के समीप माणा गांव में सरस्वती नदी के किनारे एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे की ओर से मां सरस्वती के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और भारत के पहले सुपर कंप्यूटर परम 8000 के जनक पदम भूषण डा. विजय पी भटकर की मौजूदगी में इस मंदिर में मां सरस्वती, भगवान विट्ठल, संत ज्ञानेश्वर की मूर्तियों का अनावरण किया गया। एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे के संस्थापक और चांसलर प्रो. विश्वनाथ कराड के प्रयासों से माणा गांव में मां सरस्वती के इस भव्य मंदिर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही यहां भीम पुल के पार स्वर्गरोहणी मार्ग पर धर्मराज युधिष्ठिर के श्वान तथा द्रोपदी संग पांच पांडवों की 12-12 फीट ऊंची भव्य मूर्तियां भी लगाई जा रही हैं।

ऐसी मान्यता है कि पांडवों ने अपनी पत्नी द्रोपदी के साथ माणा गांव से आगे सतोपंत होते हुए अपनी अंतिम यात्रा के लिए प्रस्थान किया था। 12 साल पहले प्रो. कराड और पद्मभूषण डा. विजय भटकर ने संकल्प लिया था कि सरस्वती नदी के इस पावन स्थल पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अपने इसी संकल्प के अनुसार भारत के दो बड़े शिक्षाविदों ने यहां इस मंदिर का निर्माण कराया है। इस मंदिर में मां सरस्वती के अलावा संत ज्ञानेश्वर और भगवान विट्ठल की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डा. महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट के अलावा देवस्थानम बोर्ड से बीडी सिंह, पूर्व चेयरमैन बद्री क्षेत्र बलदेव सिंह मेहता, माणा गांव के सरपंच पीतांबर सिंह मोल्फा मौजूद रहे।

पौराणिक मान्यता है कि अलकनंदा और सरस्वती नदी के पावन संगम, केशव प्रयाग के निकट माणा गांव में भगवान वेदव्यास ने भगवान गणेश के संग मिलकर वेदों की रचना की थी।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this