Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल बने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नये प्रधानाचार्य
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल बने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नये प्रधानाचार्य

उत्तराखंड के लोग देश की सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में रहकर राज्य का नाम रौशन कर रहे है। आज ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने भी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। रानीखेत के संगरेटि ग्राम निवासी ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल इससे पहले डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन व कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर सिकंदराबाद में रहने के साथ ही वह हायर एयर कमांड कोर्स कुशलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं।

ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल बेहतरीन ग्राउंड इंस्ट्रक्टर भी हैं उन्होंने वायु सेना प्रशिक्षण संस्थान में सुरक्षा खुफिया के साथ ही अन्य प्रशिक्षण भी प्राप्त है। अधिकारी राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून व वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षक भी तौर पर तैनात रहे हैं उनके कार्यों व समर्पण को देखते हुए उन्हें वर्ष 2012 में कमांडर-इन-चीफ (सीएनसी) सामरिक बल कमान व वर्ष 2015 में वायु अधिकारी कमांडिंग इन-चीफ पश्चिम वायु सेना प्रमुख द्वारा दी जा चुकी है।

इसके साथ ही उन्हें वर्ष 2018 व 2020 में वायस चीफ ऑफ एयर स्टाफ द्वारा प्रशंसा पत्र भी दिया गया है। कार्यभार लेने के साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर कठिन परिश्रम करते रहने के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया साथ ही शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही।

पदभार संभालने के बाद विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल को अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक आरके पाण्डे सहित समस्त शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनीताल के घोड़ाखाल में स्थित सैनिक स्कूल उत्तराखंड प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल है। 1966 में स्थापित यह स्कूल काफी सालों से देश को एक से बढ़कर एक सैनिक देता आया है। इस स्कूल का मेन मोटिव यहां पढ़ रहे छात्रों को नेशनल डिफेन्स अकादमी के लिए तैयार करना है। इस स्कूल से पढ़े काफी छात्र देश की तीनों प्रमुख सेनाओं जल, थल और वायु के लिए देश की सुरक्षा अकादमी में अकसर चयनित होते आए हैं। नैनीताल मुख्यालय से लगभग 16 किमी की दूरी पर स्थित यह स्कूल देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में से एक है। पिछले 10 सालों में इस स्कूल से करीब 600 कैंडिडेट्स नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) के लिए सेलेक्ट हुए हैं।

ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत ने उन्हें उत्तराखंड के आर्गेनिक सामान भेंट किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...