सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचाव, देहरादून में जिम और स्वीमिंग पूल भी बंद

सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचाव, देहरादून में जिम और स्वीमिंग पूल भी बंद

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून उत्तराखंड में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के बाद अब जिम और स्वीमिंग पूल भी बंद करने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक सभी जिम

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के बाद अब जिम और स्वीमिंग पूल भी बंद करने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक सभी जिम सेंटर और स्वीमिंग पूल को बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से इसका पालन कराने को कहा गया है।

अस्पतालों में मरीजों से मिलने पर रोक लगा दी गई है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब अस्पतालों में तीमारदार का मरीजों से मिलना बैन कर दिया गया है। उधर, देहरादून का गांधी पार्क भी बंद कर दिया गया है।

पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक, आईएफएस ट्रेनी को संक्रमण की पुष्टि

मास्क और सैनेटाइजार का अवैध भंडारण प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी अगर कोई कारोबारी अवैध भंडारण और कालाबाजारी में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का एक मरीज सामने आने के बाद विश्वविद्यालयों ने बंद के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग संस्थानों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें: कोरोना से घबराएं नहीं उत्तराखंड के लोग, CM रावत ने बताया पुख्ता प्लान

आपको बता दें कि केंद्र और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार लगातार लोगों से भीड़भाड़ से दूर रहने को लेकर सतर्क कर रही है। लोगों से कहा गया है कि वे भीड़ वाली जगहों पर न जाएं और बेवजह यात्रा न करें। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें।

एक मामले की पुष्टि होने के बाद त्रिवेंद्र सरकार ने सैंपल जांच केंद्र और कलेक्शन सेंटर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के सैंपल की जांच कराई जा रही है।

कोरोना UPDATE: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकारी दफ्तरों में बैठकें और अन्य समारोह पर रोक लगा दी गई है। प्राइवेट दफ्तरों में घर से काम करने की शुरुआत की जा रही है। कर्मचारियों से कहा गया है कि खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ के लक्षण पता चलें तो फौरन अस्पताल जाएं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this