हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिन पर उत्तराखंड को मिली 30 एंबुलेंस, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिन पर उत्तराखंड को मिली 30 एंबुलेंस, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक एवं संरक्षक भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े हैं। जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।

देश के सबसे बड़े दानदाता समूह में शामिल हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 30 एंबुलेंस दी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एंबुलैंस का फ्लैग ऑफ किया। भोले जी महाराज का जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एंबुलेंस के अतिरिक्त 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े हैं। जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, हंस फाउंडेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे। गत वर्ष भी हंस फाउंडेशन के संरक्षक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर उत्तराखंड को 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा मिला था। उस समय मुख्यमंत्री आवास में माता मंगला जी और भोले जी महाराज की मौजूदगी में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हंस फाउंडेशन की 100 करोड़ रूपये की योजनाओं का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया था। इनमें पौड़ी के लवाड़ में ‘नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ का निर्माण शामिल था।

 

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this