Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऊपर वाला सब देख रहा है…. हरिद्वार कुंभ में आपके हर कदम पर रहेगी इनकी नजर, देखिए वीडियो
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

ऊपर वाला सब देख रहा है…. हरिद्वार कुंभ में आपके हर कदम पर रहेगी इनकी नजर, देखिए वीडियो

कोरोना काल में संक्रमण को फैलने से रोकना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती है। ऐसे में आस्था का सैलाब उमड़े तो चुनौती और बढ़ जाती है। जी हां, हरिद्वार कुंभ में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन को उसी हिसाब से फैसले लेने पड़ रहे हैं।

कोरोना की श्रृंखला को तोड़ने और एक से दूसरे में संक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती हो गई है। खास बात यह है कि इस बार आधुनिक तकनीक के जरिए कुंभ मेले की मॉनीटरिंग की जाएगी। जहां भीड़ होती दिखेगा ऊपर से ही निर्देश आ जाएगा।

आईजी संजय गुंज्याल ने बताया है कि मेला नियंत्रण भवन में अत्याधुनिक तकनीक युक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

 

आपको बता दें कि कोरोना को देखते हुए 1 अप्रैल से शुरू हो रहे हरिद्वार कुंभ की अवधि को घटाकर 1 महीना कर दिया गया है। देश में रोज कोरोना के रेकॉर्ड मामले आ रहे हैं। 12 साल में एक बार होने वाले इस धार्मिक आयोजन की अवधि को पहली बार घटाया गया है।

हरिद्वार कुंभ एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित होगा। सामान्य तौर पर कुंभ करीब साढ़े तीन महीने तक चलता है। साल 2010 में कुंभ 14 जनवरी से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चला था।

इस बार के शाही स्नान की बात करें तो 12 अप्रैल, 14 अप्रैल और 27 अप्रैल को तीन दिन प्रमुख शाही स्नान होंगे। इसके अलावा 13 अप्रैल को चैत्र प्रतिपदा और 21 अप्रैल को होने वाले राम नवमी के पर्व पर भी श्रद्धालु स्नान-ध्यान करने आएंगे। 26 मार्च 2021 को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 99,258 पहुंच गई। प्रदेश में 186 और नए मामले सामने आए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...