इस शिविर में डॉ. नम्रता डाबरे के द्वारा गर्भवती धात्री महिलाएं, बच्चों व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही गर्भवती महिला को खानपान पर, धात्री महिला को स्तनपान पर विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान गांव में तीन कुपोषित बच्चे व एक धात्री महिला कुपोषित पाए गए। जिनका डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चिकित्सक द्वारा उचित खानपान व पोषाहार का सेवन करने को कहा गया। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ में पोषण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में प्रतिभाग करने वाली सभी 16 बालिकाओं को स्वच्छता किट प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सिद्धसौड़ के प्रधानाचार्य रविंद्र तथा ग्राम प्रधान बलराम सिंह द्वारा प्रतिभाग करते हुए बच्चों एवं ग्रामीणों को पोषण संबंधी जानकारियां दी गई तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की गई। जिला समन्वयक चाणक्य कप्रवान द्वारा विभागीय योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना, नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जखोली ब्लॉक समन्वयक बलराम कोठारी तथा महिला कल्याण अधिकारी दीपिका कांडपाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में 45 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन बच्चों को स्वच्छता व पोषण से संबंधित जानकारी दी गयी।
बाल विकास परियोजना के द्वारा किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता डॉ. हेमा असवाल व प्रिंसिपल राधिनी नेगी व सुपरवाईजर पुष्पा खत्री, ब्लॉक परियोजना सहायक प्रियंग उद्योली द्वारा दिया गया। इसी के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय व अन्य केंद्रों में आज स्वच्छता अभियान व जल स्त्रोतों की स्वच्छता की गयी।


Leave a comment