Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कंडाली व कोदे के पापड़ रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण में आर्कषण का केंद्र
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

कंडाली व कोदे के पापड़ रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण में आर्कषण का केंद्र

इस स्वरोजगार प्रशिक्षण में 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत, खलियांण की ग्राम प्रधान बिछना देवी व उपासक से आर.एफ.सी. नंद किशोर थपलियाल द्वारा को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

आरसेटी के निदेशक द्वारा सभी को स्वरोजगार हेतु गांवों में उपलब्ध कच्चे माल से निर्मित उत्पादों का निर्माण कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे कंडाली व कोदे के पापड़, मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा ने विभिन्न प्रकार के आचार व पापड़ प्रशिक्षण के दौरान निर्मित करवाए। इनमें मुख्यतः कंडाली, कोदे, सूजी, मैदा के पापड़ सहित स्थानीय उत्पादों से निर्मित आचार, चटनी, व जैम तैयार करवाया गया।

उपासक से आर.एफ.सी. नंद किशोर थपलियाल द्वारा एनआरएलएम से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने टाइम मैनेजमेंट मोटिवेशन, वस्तु का मूल्य निर्धारण करने के लिए वस्तु की लागत निकालना, इफेक्टिव कम्युनिकेशन आदि विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक खलियांण के शाखा प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी दी गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...