हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाएं चलने से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए हैं। उधर, केदारपुरी बर्फ से ढकी है। यहां 6 फीट से ज्यादा बर्फ पड़ी है। रास्ता बनाने के लिए बर्फ को काटने का काम भी रुक गया है।
तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को केदारनाथ में तापमान -13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। केदारघाटी में पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। बिजली और संचार सेवा भी पिछले कई दिनों से ठप पड़ी है। सुबह से शाम तक शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना नहीं है।
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारपुरी में 6 फीट बर्फ, माइनस में तापमान
उत्तराखंड में बर्फबारी से कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। कई गांव बर्फबारी में छिप से गए हैं। मौसम खराब होने के चलते पिथौरागढ़, देहरादून से उड़ानें रोक दी गई हैं। उधर स्कूलों में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।


Leave a comment