Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ घने कोहरे और कठिन हालात के बीच हेलीकॉप्टर पायलटों की रेस्क्यू करने में रही अहम भूमिका
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

घने कोहरे और कठिन हालात के बीच हेलीकॉप्टर पायलटों की रेस्क्यू करने में रही अहम भूमिका

केदारघाटी में आई आपदा के बाद जहां सम्पर्क मार्ग पूरी तरह टूट गए थे, ऐसे में हेलीकॉप्टर पायलटों ने बारिश और घने कोहरे के बीच हजारों यात्रियों की जान बचाई है। स्वयं अपनी जान पर खेलते हुए केदारघाटी के बिगड़े मौसम के बीच हेलीकॉप्टर उड़ाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला है। वर्ष 2013 की आपदा में भी हेलीकॉप्टर पायलटों ने रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।

इस बार भी केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को हेली से रेस्क्यू करने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। अफसरों के साथ ही विभिन्न सुरक्षा जवानों को रास्तों में ड्रॉप करने के लिए हेली का उपयोग किया गया। ऐसे में केदारघाटी के पल-पल बदलते मौसम के बीच हेलीकॉप्टर उड़ाना भी एक बड़ी चुनौती था। एक ओर जहां मानसूनी मौसम में केदारघाटी में अधिकांश चारों ओर कोहरा फैला रहता है वहीं एयररूट भी न दिखने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है इससे बेपरवाह पायलटों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

31 जुलाई की रात आपदा की खबर मिलने के बाद डीएम के निर्देशों पर एक अगस्त सुबह से हेलीकॉप्टर रेस्क्यू की शुरूआत की गई और गुरुवार तक हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू किया गया। जिसमें 570 शटल कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
– राहुल चौबे, नोडल अधिकारी हेलीकॉप्टर

 

रेस्क्यू में इन हेली सेवाओं ने दिया योगदान

हैरिटेज एविएशन, ट्रास भारत एविएशन, हिमालय हेली, पिनैकल, रिवाज।

रेस्क्यू में इन पायलटों ने निभाई अहम भूमिका

कैप्टन प्रताप सिंह, कैप्टन केएस खान, कैप्टन पीजी सिंह, कैप्टन अरविंद पांडेय, कैप्टन बलजीत सिंह और कैप्टन विक्रम गौरा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...