Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां सीएमएस ने मारा तीमारदार को थप्पड़, अब होगी कार्यवाही
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां सीएमएस ने मारा तीमारदार को थप्पड़, अब होगी कार्यवाही

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा हमेशा लचर बनी रहती है। ऐसे में जिला अस्पताल उत्तरकाशी में बीते मंगलवार को सीएमएस की ओर से तीमारदार को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया।

आपको बता दे महानिदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर शैलजा भट्टा ने सीएमओ की मौखिक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉक्टर एसडी सकलानी को अग्रिम आदेशों तक कोड नेशन अस्पताल देहरादून अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है।

बीते मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में महिला मरीज काजल के साथ आए तीमारदारों आकाश और अस्पताल के फेमस डॉक्टर एसडी सकलानी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान सीएमएस ने तीमारदार को थप्पड़ मार दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीमारदार को थाने ले गई लेकिन एफ आई आर की कार्रवाई से पूर्व ही फेमस ने तीमारदार को समझौते के लिए अस्पताल बुला लिया देर रात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया लेकिन बुधवार को cmo की ओर से दी गई घटना की जानकारी को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्टा ने गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ एसडी सकलानी को अग्रिम आदेशों तक जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून अटैच करने के आदेश दे दिए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...