Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गङ्गा दशहरे के मौके पर गङ्गा स्नान को तीर्थनगरी पहुँच रहे है श्रद्धालु
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

गङ्गा दशहरे के मौके पर गङ्गा स्नान को तीर्थनगरी पहुँच रहे है श्रद्धालु

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। दूर दूर से श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने हेतु पहुँच रहे है। भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद की है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। घाटों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी दी।

बता दें कि कोरोना काल के दो साल बाद गङ्गा दशहरे पर्व स्नानों पर भीड़ उमड़ रही है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और आईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में दो दिनों के स्नान पर्व ड्यूटी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर उनकी ड्यूटी समझाई।

ब्रीफिंग में डीएम ने कहा कि नौ जून को गंगा दशहरा और 11 जून को निर्जला एकादशी है। दोनों हिंदू आस्था के बड़े पर्व हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर समस्त व्यवस्थाओं को चुनौती के रूप पूर्ण करना होगा। आईजी डॉ. योगेंद्र रावत ने अधीक्षक नगर को मेले का प्रभारी अधिकारी नामित किया।

गंगा दशहरा स्नान और निर्जला एकादशी पर्व स्नान के लिए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया है।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। घाटों पर तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...