Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पर्वतीय जनपदों के पटवारियों के लिए हीरो मोटोकॉर्प लि. ने 320 मोटर साइकिलें उपलब्ध कराई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पर्वतीय जनपदों के पटवारियों के लिए हीरो मोटोकॉर्प लि. ने 320 मोटर साइकिलें उपलब्ध कराई

आज देहरादून में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को 320 मोटर साइकिलें उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा उपलब्ध कराई गई साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर संभव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त के.के. डिमरी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...