Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले लोगों को उत्तराखंड सरकार ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले लोगों को उत्तराखंड सरकार ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू एवं रजत को सम्मानित किया। हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक परमजीत के पिताजी ने सम्मान ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत जब कार से दिल्ली से रुड़की लौट रहे थे उस समय वह हादसे के शिकार हो गये थे। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी कार डिवाइडर से टकराई और जल गई थी। कुछ राहगीरों ने इस समय उनकी मदद की और उन्हें कार से बाहर निकाला और उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर कुछ दिन बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुम्बई शिफ्ट कर दिया गया। अब उनकी हालत में काफी सुधार हो रहा है और उन्होंने कुछ दिन पहले ही हादसे के दिन उनकी मदद करने वाले लोगों का धन्यवाद दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...