Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम किया रोशन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

उत्तराखंड के युवा लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है।

उत्तराखंड के युवा लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है।

हल्द्वानी निवासी हिमांशु बचपन से सेना में अफसर बनना चाहते थे। बेटे की उपलब्धि से परिवार खुशी का माहौल है। सीडीएस का फइनल रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखा जा सकता है।

बता दे कि  जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सीडीएस परीक्षा में देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। हिमांशु इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ निरंतर सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...