विश्व पर्यावरण दिवस – विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए

विश्व पर्यावरण दिवस – विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा हो और वह अपने आसपास के पर्यावरण को बचाने का काम सही तरीके से कर सकें। आजकल बड़े बड़े शहरों में बढ़ता तापमान और प्रदूषित होती हवा से यहां के सब लोग परेशान है। पर्यावरण की समस्या से हमारे बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा हो और वह अपने आसपास के पर्यावरण को बचाने का काम सही तरीके से कर सकें। आजकल बड़े बड़े शहरों में बढ़ता तापमान और प्रदूषित होती हवा से यहां के सब लोग परेशान है। पर्यावरण की समस्या से हमारे बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पर्यावरण दूषित होने के कारण यह कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे मनुष्य ही नहीं बल्कि जीव जन्तुओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जैसे जैसे पर्यावरण दूषित होता जा रहा है वैसे वैसे पृथ्वी में कई प्रकार के जीव जंतु भी विलुप्त हो रहे हैं और यह हम सब लोगों के लिए अच्छी बात नहीं हैं।

हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे हम सब लोग लगातार प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। अब हमें झरना, नदी, झील और जंगल देखने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का खामियाजा हम समय-समय पर भुगत भी रहे हैं। कहीं धरती में पानी सूख रहा है तो कहीं की जमीन आग उगल रही है। कभी बहुत बाढ़ आ जाती है तो कभी बादल फटने लगते हैं। ये सब क्लाइमेट चेंज की वजह से ही हो रहा है और अगर हम लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में यह एक भारी तबाही के रूप में हमारे सामने आ सकती है।

वायु प्रदूषण होने से लोगों को सांस से जुड़े कई तरह के बीमारियां हो रही हैं कई लोग तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जल प्रदूषण से भी कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से साल 1972 में वैश्विक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और चिंता की वजह से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई थी। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी। यहां दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देश शामिल हुए थे।

इस सम्मेलन के बाद हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराना और प्रकृति और पर्यावरण को लेकर जागरूक करना था। इसके अलावा प्रकृति और जीव जंतुओं के बीच संतुलन बनाये रखना भी था लेकिन समय के साथ साथ हम लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं जिससे कि पृथ्वी का पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।

अगर लोगों ने समय के साथ इसको सही नहीं किया तो आने वाले समय में यह समस्या एक विकराल रूप ले सकती है और इससे आमजन मानस को बहुत नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this