Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश हिंदू धर्म आचार्य सभा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी सरकार के कामकाज को सराहा
देश-विदेश

हिंदू धर्म आचार्य सभा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी सरकार के कामकाज को सराहा

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधु-संतों का समर्थन मिला है। हिंदू आचार्य सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सीएम योगी से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में यूपी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

स्वामी परमात्मानंद सरस्वती की अगुवाई में हिंदू धर्म आचार्य सभा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान देश के सबसे बड़े राज्य में आध्यात्मिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

हिंदू धर्माचार्यों के सबसे बड़े संगठनों में से एक हिंदू आचार्य सभा ने यूपी के मुख्यमंत्री को उनके बेबाक और दूरदर्शी पहलों के लिए बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी धर्मगुरुओं ने योगी सरकार के प्रदर्शन पर संतोष जताया। इस दौरान हिंदू धर्म और संस्कृति से जुड़े सभी अहम मसलों पर भी चर्चा हुई। साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों को योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया।

स्वामी परमात्मानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य हैं। स्वामी परमात्मानंद अपने वैदिक दृष्टिकोण और जीवन जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। स्वामी परमात्मानंद सरस्वती गुजरात के राजकोट में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक भी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles