Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल आधी रात को उत्तराखंड पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज ले रहे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
नैनीतालउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

आधी रात को उत्तराखंड पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज ले रहे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

उत्तराखंड में बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन को लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट है। खुद गृह मंत्री अमित शाह आधी रात को ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ उनकी अगवानी की।

सीएम धामी ने मध्य रात्रि में उत्तराखंड पहुंचने के फौरन बाद गृह मंत्री को बीते 2 दिनों में आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान एवं राहत और बचाव कार्यों की रिपोर्ट दी। सीएम खुद जमीनी हालात का जायजा लेते रहे हैं। ऐसे में उन्होंने जमीनी हकीकत से शाह को रूबरू कराया।

आज सुबह गृह मंत्री अमित शाह सभी प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश को इस त्रासदी से उबारने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर फैसले लिए जाएंगे। सर्वे के दौरान सीएम धामी भी शाह के साथ मौजूद हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles