कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत ने आज इतिहास रच दिया। आज सुबह 9.48 बजे भारत का टीकाकरण अभियान 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर गया। इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत देश और विदेश के नेताओं, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने बधाई दी है।
यह कोई आसान काम नहीं था। पहले लोग कई तरह की अफवाहों और भ्रांतियों में घिरे थे लेकिन सरकार की ओर से जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि भारत के लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। देश की 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- भारत ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस सफलता के लिए भारतीय साइंस के साथ-साथ 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना को श्रेय दिया। महामारी के खिलाफ इस जंग में कई डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ ने अपनी जान गंवा दी, उन्हें आज नमन किया जा रहा है।
India scripts history.
We are witnessing the triumph of Indian science, enterprise and collective spirit of 130 crore Indians.
Congrats India on crossing 100 crore vaccinations. Gratitude to our doctors, nurses and all those who worked to achieve this feat. #VaccineCentury
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2021
#VaccineCentury के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं। जय हिन्द!
ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण!
आज भारत ने 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व व निरंतर प्रोत्साहन से एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है जिसने पूरे विश्व को नए भारत की अपार क्षमताओं से पुनः परिचित कराया है। #VaccineCentury pic.twitter.com/YIFpjM9ruO
— Amit Shah (@AmitShah) October 21, 2021
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।
बधाई हो भारत!
दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।#VaccineCentury pic.twitter.com/11HCWNpFan
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 21, 2021
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हमारे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमें गर्व है।
शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हमारे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमें गर्व है।#VaccineCentury
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 21, 2021
100 करोड़ डोज लगाने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दशभर में जश्न मनाया जा रहा है। देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जा रहा है। देश में 100 करोड़ टीकाकरण का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भी बड़ा आयोजन किया गया, यहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
Delhi | PM Modi visits RML Hospital as the number of Covid-19 vaccine doses administered in India crosses the 100 crore mark pic.twitter.com/s9X3CSzTTJ
— ANI (@ANI) October 21, 2021


Leave a comment