उत्तराखंड में कोरोना का कोई मरीज नहीं, जानें इस वायरस से बचने के तरीके

उत्तराखंड में कोरोना का कोई मरीज नहीं, जानें इस वायरस से बचने के तरीके

चीन में फैला जानलेवा कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में फैल गया है। भारत में भी इसके 30 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड के लोगों में तरह-तरह के सवाल हैं। कुछ अफवाहें भी तैर रही हैं। राज्य के लोगों में

चीन में फैला जानलेवा कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में फैल गया है। भारत में भी इसके 30 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड के लोगों में तरह-तरह के सवाल हैं। कुछ अफवाहें भी तैर रही हैं। राज्य के लोगों में खासतौर से विदेशियों को लेकर डर देखा जा रहा है लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय समेत राज्य की अलग-अलग एजेंसियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आइए समझते हैं कि कोरोना वायरस से खुद को कैसे बचाया जा सकता है।

उत्तराखंड के लोगों को कैसी टेंशन

दरअसल, राज्य में घूमने और तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते रहते हैं। इस समय भी बड़ी संख्या में पर्यटक होटलों और तमाम जगहों पर मौजूद हैं। ऐसे में रुद्रपुर में एक होटल में ठहरे ताइवान के नागरिकों में कोरोना वायरस की आशंका से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो पाया कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।

उधर, कुछ कंपनियों ने एहतियात के तौर पर विदेशी नागरिकों को लेकर अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। आपको बता दें कि चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, इटली समेत दुनिया के कई देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में इन देशों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। कुछ देशों के नागरिकों की यात्राओं पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

कोरोना से सुरक्षा के लिए क्या करना है

  • अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें
  • साबुन से लगातार हाथ धोते रहें
  • छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह ढंकें
  • जब आपके हाथ गंदे दिखें तब अपने हाथों को साबुन और बहते पानी से धोएं
  • जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हों तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड वॉश या साबुन और पानी से साफ करें
  • प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें
  • अस्वस्थ महसूस करने पर डॉक्टर से मिलें

आपको बता दें कि आमतौर पर इसके संक्रमण पर सर्दी, जुकाम जैसा हो जाता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से बचने के लिए 6 फीट दूर रहें और कुछ समय के लिए हाथ मिलाना छोड़कर दूर से नमस्ते कहें।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में कोरोना का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के मरीज भर्ती होने का पत्र वायरल हो रहा था, जो फर्जी निकला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this