Wednesday , 16 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली चमोली में बनी झील से कितना खतरा? नौसेना की टीम ने नापी गहराई, देखिए ऑपरेशन की तस्वीरें
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

चमोली में बनी झील से कितना खतरा? नौसेना की टीम ने नापी गहराई, देखिए ऑपरेशन की तस्वीरें

7 फरवरी को आपदा के कुछ दिन बाद पता चला था कि ऊंचाई पर एक झील बन गई है। एक विशेषज्ञ ने तस्वीरें शेयर की तो प्रशासन और दूसरे वैज्ञानिक वहां पहुंचे। हालांकि झील की गहराई मापे बिना आगे का कदम उठाना मुश्किल है। देखिए IAF की टीम ने कैसा अभियान चलाया...

चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा के बाद भी क्या खतरा बना हुआ है? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि अचानक आई बाढ़ के बाद ऋषिगंगा नदी पर मलबे से झील बन गई है। पिछले कुछ दिनों में इसकी जांच की गई पर अब भारतीय नौसेना की टीम यहां तैनात हो गई है। नौसेना के गोताखार झील में उतरकर इसकी गहराई जांच रहे हैं। तपोवन से 5 किमी ऊपर की तरफ इस झील का निर्माण हुआ है।

रविवार को नौसेना के ऑपरेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। समुद्र तल से करीब 14000 फीट की ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर की मदद से नौसेना के गोताखोर इस झील में उतरे हैं।

नौसेना के गोताखोरों द्वारा जुटाए गए महत्वपूर्ण डाटा का इस्तेमाल वैज्ञानिक करेंगे और झील की मिट्टी की दीवारों के प्रेशर को समझेंगे। नौसेना के गोताखोरों ने यह चुनौतीपूर्ण काम अपने हाथों में लिया। वे हाथ में इको साउंडर (गहराई नापने का उपकरण) लेकर झील में उतरे।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान IAF पायलट ने मुश्किल इलाके में बिल्कुल सटीक पोजीशन बनाए रखी। 7 फरवरी को ऋषिगंगा और धौलीगंगा में आए उफान से रैणी से लेकर तपोवन तक भारी तबाही मची थी।

वैज्ञानिकों की टीम इस झील से बने खतरों का अध्ययन कर रही है लेकिन झील की गहराई को लेकर अनिश्चिचतता बनी हुई है। यह पानी का जमाव प्राकृतिक न होने के कारण प्रशासन स्थिति को समझने के लिए गहराई जानना चाहता है जिससे आगे का फैसला लिया जा सके। सड़क से जुड़े न होने के कारण IAF की टीम हेलिकॉप्टर से यहां आई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय...

चंपावत में भाजपा की बड़ी सेंध, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 लोगों ने थामा कमल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस...