हरिद्वार में शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी को फर्श पर पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार में शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी को फर्श पर पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव निवासी इरशाद की शादी तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर क्षेत्र में रसूलपुर गांव निवासी इसराना के साथ हुई थी।

हरिद्वार में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों ने तीन साल पहले ही शादी की थी। उधर मायके पक्ष वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ जगह-जगह दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव निवासी इरशाद की शादी तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर क्षेत्र में रसूलपुर गांव निवासी इसराना के साथ हुई थी। मृतका इसराना के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए इसराना को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस को दी जानकारी में इसराना के ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि 15 मार्च शाम करीब सात बजे इसराना का पति इरशाद शराब पीकर घर आया। इस दौरान इरशाद का पत्नी इसराना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इरशाद ने इसराना की जमकर पिटाई कर दी।

इसराना ने विरोध किया तो इरशाद ने उसका सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल इसराना को ससुराल पक्ष वाले ही अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी पति इरशाद मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this