Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार जिला पंचायत के चुनावों में बीजेपी ने परचम लहराया, कांग्रेस पांच पर सिमटी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरिद्वार जिला पंचायत के चुनावों में बीजेपी ने परचम लहराया, कांग्रेस पांच पर सिमटी

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई। इस बार भाजपा ने सबसे अधिक 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। जब से राज्य बना उसके बाद जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने पहली बार इतना बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी बुरी तरह पराजित हुई है। कांग्रेस 5 और बसपा 6 सीटें ही जीत पाई है। वहीं पहली बार पंचायत का चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकजन पार्टी ने एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोला है। इसके अलावा 17 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

इन पंचायत चुनावों में ग्राम प्रधान के 318, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 218 और जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों पर नतीजे घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए। चुनाव परिणाम आने के बाद पांच निर्दलीय और एक बसपा के जीते प्रत्याक्षी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पंचायत चुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किए गए कार्यों पर मुहर लगाई है। इन चुनावों के परिणाम से पता चलता है कि इस बार हरिद्वार की जनता ने धामी सरकार पर विश्वास जताया है और मुझे आशा है कि बीजेपी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...