कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर पाबंदी लगा दी है। आज शाम जारी आदेश में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने निर्देश दिया कि मकर संक्रांति के दिन स्थानीय और बाहरी किसी भी व्यक्ति को गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में कहा गया कि किसी को भी गंगा स्नान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इससे पहले निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने भी एक लिखित बयान जारी कर सभी सनातन हिंदू लोगों से अपील की है कि वह मकर संक्रांति के दिन अपने घरों में स्नान करें। जिससे कि लोग कोरोना के संक्रमण से बच सकें।


Leave a comment