Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल के विनीत जोशी बने सीबीएसई के नये अध्यक्ष, अभी एनटीए के भी हैं सदस्य
उत्तराखंड न्यूज़शिखर पर उत्तराखंडी

नैनीताल के विनीत जोशी बने सीबीएसई के नये अध्यक्ष, अभी एनटीए के भी हैं सदस्य

नैनीताल जिले के कोटाबाग इलाके से संबंध रखने वाले आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को केंद्रीय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरमैन बनाया गया है। उन्हें फिलहाल यह जिम्मा अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर दिया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही स्थायी तौर पर यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी इस समय शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

केंद्र में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके विनीत जोशी मणिपुर के स्थानीय आयुक्त रह चुके हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा संयुक्त उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से हुई। विनीत जोशी ने इलाहाबाद स्थित एनी बेसेंट स्कूल और जीआईसी से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री ली।

विनीत जोशी मणिपुर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने मणिपुर में युवा मामले एवं खेल विभाग में सेवा शुरू की। वह 1999 में युवा मामले और खेल मंत्रालय में निजी सचिव के रूप में शामिल हुए। 2000 से 2001 तक वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में निजी सचिव बने। शिक्षा मंत्रालय में अवर सचिव विनीत जोशी को पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ओएसडी नियुक्त होने के बाद यह अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...