Home उत्तराखंड न्यूज़ आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

आम आदमी की जेब पर फिर से पड़ी महंगाई की मार। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामो में हुआ इज़ाफ़ा।

बढती महंगाई से परेशान जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. आज से कमर्शियल एलपीजी गैस कनेक्शन लेना महंगा हो गया है. दरअसल,सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम में बढ़ोतरी कर दी गई है. बढ़ी हुई कीमतें 28 जून यानी आज से लागू हो गई हैं।

नए रेट्स के अनुसार अब ग्राहकों को 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के लिए 2550 रुपये के बजाय 3600 रुपये देने होंगे. आपको बता दें कि सिक्योरिटी डिपॉजिट में 1050 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी कनेक्शन लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट बढ़ा दिया था।

इसके अलावा 47 किलोग्राम वाले गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले 47 केजी वाले गैस कनेक्शन की कीमत पहले 6450 थी, जो अब बढ़ कर 7350 रुपये हो गई है. यानी इसके दाम में 900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा 14.2 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए पहले 1450 रुपये लगते थे, लेकिन आज से 2200 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देने होंगे. वहीं, 5 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए भी अब 1150 रुपये चुकाने होंगे।

गैस कनेक्शन के साथ ही रेगुलेटर की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है. अब 150 रुपये में मिलने वाला रेगुलेटर 250 रुपये में मिलेगा. अगर रेगुलेटर टूटता या खराब होता है तो उसे बदलने के लिए भी अब 300 रुपये देने होंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस के अनुसार, करीब 10 साल बाद गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ाया गया है।

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले 16 जून को घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्‍शन (LPG Connection) भी महंगा हो गया था. 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्‍योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया था. अब अगर उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थी भी दूसरा गैस कनेक्शन लेते हैं तो उन्‍हें भी बढ़ा हुआ पैसा देना होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...