Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यमकेश्वर: खनन माफ़ियों द्वारा प्रधानपति पर किये गए हमले का राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिए निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यमकेश्वर: खनन माफ़ियों द्वारा प्रधानपति पर किये गए हमले का राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिए निर्देश

यमकेश्वर के हेंवल नदी पर जोगियाणा ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध खनन को रोकने एवं विरोध करने पर ग्राम प्रधान जोगियाणा सुमित्रा के पति बीरबल सिंह बिष्ट एवं अन्य ग्रामीणों पर अवैध खनन करने वाले लोगो ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और उसके बाद उनको बंधक बनाकर गाड़ी में बैठाकर अपरहण करके ले गए और ऋषिकेश के ग्लास फैक्ट्री में मध्य रात्रि को छोड़ दिया।

अगले दिन प्रधान व अन्य ग्रामीणों के दबाब पर तहरीर लक्ष्मण झूला थाने में दी गई। जिलाधिकारी विजयकुमार जोगडण्डे ने पुलिस एवं राजस्व प्रशासन को इसकी जांच करने के लिये कहा है। वही इस घटना के सम्बंध में महिला प्रधान सुमित्रा देवी ने राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कि माँग की है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उक्त पत्र का तुरंत संज्ञान लेकर जिलाधिकारी पौड़ी को उक्त प्रकरण कि जा विस्तृत जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को सहन नही किया जायेगा और इसके लिये उच्च स्तर पर वार्ता की जाएगी।

मामला जोगियाणा का है, जहां प्रधान पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपरों से अवैध खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उनको बुरी तरह मारा, हाथ पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में डालकर आईडीपीएल ऋषिकेश में उतार दिया साथ ही खुले आम देख लेने की धमकी दी। पहले भी इन्ही खनन माफियाओं ने स्थानीय लोगो पर डंपर भी चढ़ा दिया था मगर प्रशासन के लोगो ने खनन माफियाओं के साथ मिल कर मामले को दबा दिया था।

जोगियाणा के प्रधान सुमित्रा देवी के पति बीरबल सिंह बिष्ट ने लक्ष्मण झूला थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार दीनाक 26 जून को मध्य रात्रि मुझे सूचना मिली की हेंवल नदी जो कि हमारे ग्राम सभा क्षेत्र में उस पर रात्रि दो जेसीबी अवैध खनन हेतु आ रखी हैं। सूचना मिलने पर मेरे द्वारा अन्य ग्रामीण जिसमें सुर्जन सिंह बिष्ट, सुखपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह को साथ में लेकर नदी में गये। वहॉ जाकर देखा तो दो जेसीबी अवैध खनन कर रही थी और मौके पर 10-12 डम्पर उपस्थित थे। हमारे द्वारा अवैध खनन का विरोध करने पर दोनो जेसीबी ड्राईवर द्वारा हमारे साथ गाली गलौज करने लग गये। जब मेरे द्वारा यह कहा गया कि अवैध खनन कैसे किया जा रहा है तो उनमें से एक व्यक्ति जो कि अपने को बिजनी में उपस्थित क्रशर प्लॉट के मालिक का भतीजा बता रहा था और औकात में रहने एवं अन्य प्रकार की असभ्य गाली गलौज करने लगा, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वे लोग हम चारों लोगों के साथ मारपीट करने लग गये।

क्रशर प्लॉट के मालिक का भतीजा बताने वाले व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर सुर्जन सिंह के सिर पर वार किया, जिसका विरोध करने पर उसने मेरे चेहरे पर पिस्टल से वार कर दिया, साथ ही विजेन्द्र और सुखपाल पर भी जान लेवा हमला किया और गढ्ढे में घकेल दिया। उसके कुछ देर बाद एक सफेद रंग की सफारी में कुछ 5-6 अज्ञात युवक आये। उन सभी के हाथों में सरिये, डंण्डे पिस्टल थी और उन्होंने भी हमारे साथ मारपीट की। उसके बाद हमें जबरदस्ती बंधक बनाकर गाड़ी में ऋषिकेश ले गये और गाड़ी में भी मारपीट करते रहे और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद ऋषिकेश हरिद्वार रोड़ पर ग्लास फैक्ट्री के पास उतार कर आगे चले गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles