Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ क्लस्टरों के लिए जिला स्तर पर सक्षम नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशरुद्रप्रयाग

क्लस्टरों के लिए जिला स्तर पर सक्षम नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण उद्यम वेग परियोजना के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार किए गए डिस्ट्रिक्ट लाइवलीहुड डेवलवमेंट प्लान एवं क्लस्टर डेवलवमेंट प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस योजना के तहत संबंधित विभागों द्वारा जो योजनाएं तैयार की जानी हैं वो 5 वर्षों के लिए की जानी हैं जिसमें संचालित योजनाओं पर व्यय होने वाली धनराशि एवं इससे लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों के लिए पूर्ण प्लान तैयार करने के निर्देश दिए ताकि योजना का सफलता पूर्वक संपादित करते हुए लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने क्लस्टर डेवलवमेंट प्लान के अंतर्गत 11 क्लस्टर डेवलवमेंट तैयार किए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी क्लस्टरों के लिए जिला स्तर पर सक्षम नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर डेवलवमेंट प्लान के सफलता के लिए संबंधित विभागों द्वारा भी क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को भी सहायक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसकी जानकारी ग्रामीण उद्यम वेग परियोजना को उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत मनरेगा के तहत भी कार्य किए जाएंगे जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...