Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोर कमेटी की बैठक को लेकर लग रही कयासबाजी खत्म, बंशीधर भगत बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोर कमेटी की बैठक को लेकर लग रही कयासबाजी खत्म, बंशीधर भगत बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे में आज जब भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई तो कई तरह की चर्चाएं और अटकलें भी लगाई जाने लगीं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। दिनभर अनेक तरह की चर्चाएं फैलने से सियासी गलियारों में गहमागहमी बनी रही।

लोग बातें करने लगे कि उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक क्यों बुलाई गई। क्या नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बीजेपी गंभीरता से सोच रही है। क्या चुनाव से पहले उत्तराखंड सरकार में बड़ा उलटफेर होने वाला है? ऐसे तमाम सवाल हवा में तैरने लगे। पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता भी इस पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं था।

हालांकि बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इन सवालों का सीधा और स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने उत्तराखंड में किसी तरह के नेतृत्व परिवर्तन से साफ इनकार किया है। उन्होंने यह जरूर बताया कि त्रिवेंद्र सरकार के चार साल के कार्यक्रम को लेकर कोर ग्रुप में बातचीत की गई है।

शनिवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा के कोर ग्रुप की यह बैठक हुई है। इसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यवेक्षक रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, नरेश बंसल, अजय कुमार और राज्य के मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।

आपको बता दें कि यह बैठक पार्टी और सरकार के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। यही वजह है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे यहां पहुंचे थे।

सीएम ने ट्वीट कर बताया कि देहरादून में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम जी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों का पार्टी विधायकों से भी परिचय कराया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...