Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली गैरसैंण में CM रावत ने की बीजेपी के जिलाध्यक्षों की बैठक, जानें क्या रहा एजेंडा
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

गैरसैंण में CM रावत ने की बीजेपी के जिलाध्यक्षों की बैठक, जानें क्या रहा एजेंडा

उत्तराखंड की सियासी आबोहवा पिछले 48 घंटों में कई दिशाओं से बह चुकी है। कल उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के अटकलों पर विराम लगाने के बाद भी खींचतान में लगे नेता अटकलों को हवा दे रहे हैं। इस बीच, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज गैरसैंण पहुंचे हैं।

सियासी हलकों में चल रही तमाम अफवाहों के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर कार्यक्रमों पर चर्चा कर रहे हैं। चमोली के गैरसैंण में सीएम रावत ने आज भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान सरकार के चार साल पर तमाम आयोजनों को लेकर चर्चा हुई। आपको बता दें कि 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के चार साल हो रहे हैं। इस दिन प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकार और बीजेपी की योजना है कि उपलब्धियों के बारे में जनता को जिलाध्यक्षों के माध्यम से जानकारी पहुंचाई जाए। कल सीएम त्रिवेंद्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गैरसैंण में बनने वाले सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन इम्प्लायमेंट का भी वह उद्घाटन करेंगे।

पढ़ें- चमोली में पिछले महीने अचानक कहां से आ गई थी भीषण बाढ़? वैज्ञानिकों को पता चली सबसे बड़ी वजह

उधर, बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तमाम अटकलों को खारिज कर दिया था, पर सियासदानों में मुख्यमंत्री के विकल्प की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। सीएम पद पाने की हसरतों के बीच नेताओं की खींचतान के साथ ही अंदर ही अंदर तमाम समीकरण साधे जा रहे हैं। अगले साल प्रदेश में चुनाव होने हैं। बीजेपी के पर्यवेक्षकों के दल के दौरे के बाद मीडिया में मुख्यमंत्री की रेस में तीन नाम भी उछले हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज और सांसद अनिल बलूनी हो सकते हैं। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब एक दिन पहले ही उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने साफ कह दिया था कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बातें गलत हैं। उधर, इन सब बातों से बेफिक्र सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार अपने कार्यक्रमों पर फोकस कर रहे हैं।

कोर कमेटी की बैठक को लेकर लग रही कयासबाजी खत्म, बंशीधर भगत बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...