Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कृषि को ऊर्जा देने के लिए इजराइल और पंतनगर विश्विद्यालय मिल कर करेंगे काम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में कृषि को ऊर्जा देने के लिए इजराइल और पंतनगर विश्विद्यालय मिल कर करेंगे काम

कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि भारत और इजराइल के बीच कृषि के क्षेत्र में जी2जी स्तर पर रणनीतिक सहयोग है। यह साझेदारी 2006 में हस्ताक्षरित एक एम.ओ.यू. के आधार पर भारत इजरायल कृषि परियोजना में विकसित हुई। इस परियोजना का लक्ष्य फसल विविधता को बढ़ावा देना तथा कम से कम जल के प्रयोग से उत्पादकता बढ़ाना है। जिसमें इज़राइली एग्रीकल्चर प्रौद्योगिकियों को स्थानीय भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित कर तकनीकी ज्ञान प्रसारित करना है। उन्होंने बताया कि इजराइल की कृषि तकनीक को सिखने के लिये उत्तराखंड का एक दल जल्द ही इजराइल जायेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा एम्बेसी ऑफ इजराइल नई दिल्ली से आये हुए येअर इशेल का स्वागत किया गया। इशेल द्वारा अवगत कराया गया कि भारतवर्ष में इंडो-इजराइल एग्रीकल्चर परियोजना के तहत 24 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जा चुके हैं। उत्तराखंड राज्य मैदानी एवं घाटी क्षेत्रों में उपोष्ण बागवानी की सम्भानाओं को दृष्टिगत रखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जायेंगे, जिसमें पंतनगर विश्वविद्यालय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा इजराइल देश द्वारा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उन्होंने अवगत कराया गया कि इजराइल में ड्राई लेण्ड फार्मिंग में कृषि क्षेत्र में कम पानी के समुचित प्रयोग के द्वारा अत्यधिक उत्पादन किया जा रहा है। इजराइल भ्रमण के दौरान वहां पर किये जा रहे रिसर्च एवं डेवलेपमेंट कार्यों को देखा गया, जो कि कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में एक क्रांति लाये हैं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया गया कि उत्तराखंड राज्य में इस कार्य को करने के लिए मिशन मोड में स्पष्ट उद्देश्य, विजन, रोड मैप तैयार करते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है जिस हेतु विभाग एवं पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा सम्पूर्ण तैयारी के साथ कार्यवाही की जाये। इंडो-इजराइल प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की केदारघाटी के शहद को प्रतीकात्मक रूप में भेंट किया गया।

सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु समय अन्तर्गत कार्यवाही करने की निर्देश प्रदान किये। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के सम्बन्ध में मिशन मोड के अन्तर्गत कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

बैठक में अपर सचिव एवं निदेशक उद्यान रणवीर सिंह चौहान, इंडो इजराइल सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना हेतु पधारे ब्रह्मादेव, परियोजना अधिकारी इजराइल एम्बेसी एवं गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. आर के सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उपनिदेशक महेन्द्र पाल, डॉ. डीके सिंह उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...