Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगोलीहाट में बोले राजनाथ सिंह, अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, न रुकेगा, न झुकेगा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

गंगोलीहाट में बोले राजनाथ सिंह, अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, न रुकेगा, न झुकेगा

आज राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और जागेश्वर में रैली के द्वारा यहां के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये भाजपा है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रही है। कांग्रेस समेत बाकी पार्टियां घर का साथ, खुद का विकास, सबपर अविश्वास और अकेला प्रयास के सहारे चुनाव लड़ रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री के बारे में बोला कि मुख्यमंत्री सरल हैं, सौम्य भी हैं और नाम भी पुष्कर है। आजकल एक फिल्म की चर्चा खूब हो रही है। फिल्म का नाम है पुष्पा। उन्होंने कहा पुष्कर सुनकर कांग्रेस उनको केवल फ्लॉवर समझ रही है। अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी। यह पुष्कर धामी न रुकेगा न झुकेगा।

उन्होंने कहा कि अटलजी ने उत्तराखंड बनाया और प्रदेश को स्पेशल स्टेटस दिया। लेकिन जब केंद्र और उत्तराखंड दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें थीं तो उस समय उत्तराखंड के स्पेशल पहाड़ी राज्यों के स्टेटस को वापस ले लिया गया था। अटल जी ने उत्तराखंड राज्य बनाते समय इसे एक विशेष दर्जा दिया था। जब कांग्रेस की सरकार केन्द्र और राज्य में आई तो उत्तराखंड का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। इसके बाद 2014 में मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद फिर से उत्तराखंड को एक विशेष श्रेणी में खड़ा करने का काम किया।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार आई तब विकास भी हुआ। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर राज्य को एक लाख करोड़ से अधिक की धनराशि केंद्र की मोदी सरकार ने उत्त्तराखंड में खर्च किए हैं। भाजपा कभी भी उत्त्तराखंड की जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी। केंद्र द्वारा दी गई धनराशि से आज रेल परियोजना का काम जोरो पर चल रहा है, इसके अलावा आल वैदर रोड़ और चार धाम में भी अच्छा काम चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को जो भी योजनायें दी है उन पर राज्य सरकार ने पिछले पांच सालों में तीव्र गति से काम किया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने सेना के जवानों का मान, सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित रखा है। हमने जो बोला वह हमने करके दिखाया है। बरसों से वन रैंक वन पेशन की मांग लटकी रही। उसे लागू करने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी तब भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। जब पाक अधिकृत कश्मीर में कराकोरम हाइवे बना तो उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी और जब चीन पाकिस्तान इकोनोमिक कोरिडोर का निर्माण शुरू हुआ तब भी कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस ने सीमाओं की रक्षा सही तरीके से नहीं की जिसका परिणाम आज भारत भुगत रहा है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है, न नीयत और न ही कोई नारा। कांग्रेस ने देश लूटा, प्रदेश लूटा। अब और नहीं लुटने देंगे। इनकी बात झूठी, हर वादा झूठा। अब और नहीं झुकने देंगे। कांग्रेस तो उत्तराखंड में नेता घोषित नहीं कर पा रही है। हमने तो पुष्कर सिंह धामी को जनता के सामने पेश कर रखा है। कांग्रेस के घर में ही आग लगी हुई है। अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही है और कांग्रेस के घर को आग लगी है तो घर के चिराग से ही आग लगी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...