Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

कल 30 अगस्त 2023 को देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इसकी सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल उपनिरीक्षक मुकेश रावत और उनकी टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नदी किनारे गिरा हुआ है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

इस घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति से मालूम हुआ कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है, एसडीआरएफ टीम द्वारा लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।

घायल का विवरण : – रवि राणा उम्र 39 वर्ष
लापता व्यक्ति : – प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष

यह दोनों लोग ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के रहने वाले है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...