Home देश-विदेश झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, 100 से अधिक आपराधिक मामले थे दर्ज
देश-विदेशताज़ा ख़बर

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, 100 से अधिक आपराधिक मामले थे दर्ज

अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर रंगदारी, हत्या एक्सटॉर्शन सहित 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था। अमन साहू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।

झारखंड के कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर अमन साहू आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बीच मौका पाकर अमन साहू पुलिस का हथियार छीन भागने लगा तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। अमन साहू का नाम NTPC डीजीएम मर्डर केस में भी सामने आया था।

बता दें कि हाल ही में 8 मार्च को झारखंड के हजारीबाग में NTPC के डीजीएम रैंक के अधिकारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थीष इस मर्डर मामले में अमन साहू का नाम सामने आया था। अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर रंगदारी, हत्या एक्सटॉर्शन सहित 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था। अमन साहू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।

अमन साहू फेसबुक पर भी काफी एक्टिव था। उसका सोशल मीडिया हैंडल विदेशों से ऑपरेट किया जाता था। हैरान की बात यह है कि एनकाउंटर से करीब 15 घंटे पहले अपने फोटो पोस्ट की थी। उसमें वो एक बड़े सोफे पर टशन में बैठा नजर आ रहा है। कुख्यात गैंगेस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर निकली थी। 12 मार्च को उसे एटीएस कोर्ट में पेश करना था।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...