कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यूपी एसटीएफ उसे लेकर उज्जैन से कानपुर आ रही थी, तेज बारिश के कारण पुलिस काफिले की गाड़ी सचेंडी हाइवे पर पलट गई। यह कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के पास की घटना है। बताया जाता है कि विकास ने पुलिस के घायल जवानों का हथियार लेकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।
कानपुर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो पुलिस पर फायरिंग की जिसमें कुछ सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विकास दुबे मारा गया।
According to sources, gangster Vikas Dubey attempted to flee after the car overturned. Shots were fired and he has been rushed to a hospital; more details awaited on his condition https://t.co/VPBEQjlcai
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2020
#WATCH Vikas Dubey attempted to flee by snatching pistol of the injured policemen after car overturned. Police tried to make him surrender, during which he fired at the policemen. He was injured in retaliatory firing by police. He was later rushed to the hospital: SP Kanpur West pic.twitter.com/ZajJVLNGBU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2020


Leave a comment