सतपाल महाराज के साउंड प्रूफ स्कूल घोषणा पर करन माहरा का तंज

सतपाल महाराज के साउंड प्रूफ स्कूल घोषणा पर करन माहरा का तंज

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने सतपाल महाराज पर कसा तंज यूरोप में घूमकर पर्यटन व्यवस्था में सुधार की बात न कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मुगेंरी लाल के हसीन सपने देख रहें हैं।

सतपाल महाराज के साउंड प्रूफ स्कूल घोषणा पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का तंज

यूरोप घूम घूम कर मुगेंरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें सतपाल महाराज: करन माहरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के केदारनाथ के विद्यालयों में साउंड प्रूफ कक्षाएं चलाने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूरोप में घूमकर पर्यटन व्यवस्था में सुधार की बात न कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मुगेंरी लाल के हसीन सपने देख रहें हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि पूरे राज्य में विद्यालयों के भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं, और विद्यालयों के भवनों की मरम्मत नही कर पा रहा है, बरसात के दौरान अधिकतर विद्यालयों की छतें टपक रही हैं जिसमें विद्यार्थियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।

प्रदेश के अधिंकाश विद्यालयों में सरकार अभी तक भी विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध नही करा पा रही है, जबकि भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं को इस आधुनिक युग में न तो कम्प्यूटर उपलब्ध करा पा रही और न ही कम्प्यूटर के शिक्षकों की निुयक्ति की जा रही है, जिससे छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा के अध्यन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है।

माहरा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विगत सत्र में अटल आदर्श विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बहुत ही निराशाजनक रहा है जबकि प्रदेश सरकार अटल आदर्श विद्यालयों का गुणगान करते नहीं थक रहे है।

माहरा ने कहा कि अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार प्रति वचनबद्ध है तो सबसे पहले शिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए, अभी भी प्रदेश के विद्यालयों में प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पडे हुए हैं तथा विद्यालयों की प्रयोगशाला सहायकों के सैकडों रिक्त पडे हैं लेकिन यह सरकार शिक्षा सुधार के नाम पर कोरी घोषणाएं करने में तुली हुई हैं, अभी भी कक्षा कक्ष मरम्मत के लिए लिए तरस रहे हैं, विद्यालयों में छत गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों के परीक्षा परिणाम में सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के लिए शौचालयों तक की सुविधा नहीं है तथा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार अभी तक भी छात्राओं के लिए विद्यालयों में प्रथक से महिला शौचालयों का निमार्ण नही करा पायी है।

करन माहरा ने कहा कि पर्यटन मंत्री को यह भी पता नहीं है कि शिक्षा विभाग द्वारा कितने प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री अपने विभाग की सुध नहीं ले पा रहे हैं।

 

माहरा ने पर्यटन मंत्री को सलाह दी कि पहले मंत्री को केदारनाथ के पंडा पुरोहितों द्वारा उठाये गये केदारनाथ में स्वर्ण जडित प्रकरण का जवाब देना चाहिए, क्योंकि यह प्रकरण देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this