Home उत्तराखंड न्यूज़ एनसीसी के दल ने 6111 मीटर ऊंचे माउंट युनम पीक पर फहराया तिरंगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरफ़ौज

एनसीसी के दल ने 6111 मीटर ऊंचे माउंट युनम पीक पर फहराया तिरंगा

पर्वतारोहण के क्षेत्र में राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अखिल भारतीय एनसीसी अभियान दल ने हिमाचल की सीमा पर स्थित माउंट युनम पीक को फतह कर कोर का नाम चमकाया है।

17 मई को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। टीम लीडर सेना मेडल कर्नल अमित बिष्ट और उप टीम लीडर मेजर सौम्य शुक्ला ने समुद्रतल से 6111 मीटर ऊंचे माउंट युनम पीक को फतह करने वाली अखिल भारतीय एनसीसी दल का नेतृत्व किया।

14 जून को यह दल भरतपुर स्थित बेस कैंप पहुंचा जहां से दल ने 5200 मीटर की ऊंचाई पर अपना अगला कैंप स्थापित किया। दल को दो टीमों में बांटा गया। पहली टीम ने 17 और दूसरी टीम ने 18 जून को माउंट युनम पीक फतह करने की कामयाबी हासिल की।

इस पर्वतारोहण अभियान दल में टीम लीटर सेना मेडल कर्नल अमित विष्ट, उप लीडर मेजर सौम्य शुक्ला, लेफिटनेंट कर्नल हेमेंद्र बंसल, मेजर तरुणा, मेजर अजय पवित्रन, सूबेदार मेजर बलकार सिंह के साथ एनसीसी के 19 कैडेस और 12 अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

अभियान दल ने इस सफलता का पूरा श्रेय एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरवीर पाल को दिया है। महानिदेशक के मार्गदर्शन पर टीम को यह सफलता हासिल हुई है।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 17 मई, 2023 को युवाओं से जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए उद्देश्य और जुनून की मजबूत भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया। यह बात उन्होंने नई दिल्ली में एनसीसी बालक एवं बालिका पर्वतारोहण अभियान 2023 को हरी झंडी दिखाने के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों को संबोधित करते हुए कही।

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना करते हुए, रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, ‘राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं। एनसीसी द्वारा देश के छात्र समुदाय के बीच विकसित किए जा रहे अनुशासन, नेतृत्व, सौहार्द और साहस के गुण निश्चित रूप से उन्हें जीवन की बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगे।’

हिमाचल प्रदेश में माउंट युनम के लिए एनसीसी पर्वतारोहण अभियान की टीम में 4 अधिकारी, 10 पीआई स्टाफ और 18 एनसीसी कैडेट शामिल हैं, जिनमें से 11 लड़कियां हैं। इन कैडेटों का चयन देश के विभिन्न एनसीसी निदेशालयों से किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...