Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खबर, चार मई से कर सकेंगे दर्शन
रुद्रप्रयागउत्तराखंड न्यूज़

बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खबर, चार मई से कर सकेंगे दर्शन

देश में लॉकडाउन 3 मई के बाद दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच, बाबा केदार के दर्शन को उत्सुक श्रद्धालुओं के अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज एक टीवी चैनल से बातचीत में ऐलान किया कि 4 मई से बाबा केदार के दर्शन शुरू हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी उत्तराखंड के लोग ही दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरी सख्ती से पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन खुला नहीं है इसलिए दूसरे राज्यों के लोगों को अभी इंतजार करना होगा। सीएम रावत ने बताया कि 4 मई से प्रदेश के ग्रीन जिलों में बड़ी छूट दी जाएगी और एक जिले से दूसरे राज्य में आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसोस जताया कि केदारनाथ धाम में इस साल कपाट खुलने के समय श्रद्धालुओं को रोकना पड़ा क्योंकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी थी।

देखिए, जब इस बार खुले केदारनाथ धाम के कपाट

आपको बता दें कि हर साल कपाट खुलने के समय भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिलती थी लेकिन इस साल गिने-चुने लोगों को मंदिर तक जाने की अनुमति दी गई थी। इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना के 58 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 36 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट गए हैं।

29 अप्रैल को खोले गए कपाट, पीएम के नाम से पहली पूजा

केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे खोले गए थे। अगले छह महीने तक बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना केदार धाम में ही होगी। कोरोना के चलते कपाट खुलने के समय पुजारी समेत सिर्फ 16 लोग ही शामिल हुए थे।

सबसे पहले मंदिर के सीलबंद मुख्य कपाट को खोला गया। इसके बाद गर्भगृह में पूजा-अर्चना की गई। मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने मंदिर के अंदर कपाट खुलने पर संपन्न होने वाली पूजा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा की गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...