Home स्पेशल बर्फ काटकर केदारपुरी पहुंचने का रास्ता तैयार, देखिए धाम की दिव्य तस्वीरें
स्पेशल

बर्फ काटकर केदारपुरी पहुंचने का रास्ता तैयार, देखिए धाम की दिव्य तस्वीरें

केदारपुरी से भव्य तस्वीरें आई हैं, जिसमें यह देखा जा सकता है कि बर्फ से ढके केदारनाथ धाम में मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। वुडस्टोन कंस्ट्रक्शंस केदारनाथ के यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का काम कर रही है।

देश में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। 26-27 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने हैं जबकि 29 अप्रैल को केदारनाथ और 30 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। उत्तराखंड सरकार ने साफ किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए चारधाम में किसी प्रकार की भीड़ नहीं होगी। तय तिथियों पर चारधाम के कपाट खुलने पर वहां परंपरागत ढंग से पूजा-अर्चना होगी, जिसे सीमित संख्या में पुजारी संपन्न कराएंगे। फिलहाल चारधाम यात्रा नहीं होगी, अलबत्ता वीडियो अथवा टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु इस यात्रा सीजन में कब चारधाम के दर्शन कर सकेंगे, केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही यह निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि चारधाम के कपाट निर्धारित तिथियों पर खुलेंगे और वहां पूजा-अर्चना पारंपरिक ढंग से होगी। यह कार्य सीमित संख्या में पुजारी संपन्न कराएंगे, लेकिन इसमें सभी परंपराओं ध्यान रखा जाएगा।

इस बीच, केदारनाथ धाम से दिव्य तस्वीरें आई हैं। यहां मंदिर के मुख्य द्वार तक बर्फ को काटकर रास्ता बनाने का काम चल रहा है। कुछ काम और बाकी है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वुडस्टोन कंस्ट्रक्शंस के प्रभारी मनोज सेमवाल के मुताबिक, केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए अब केवल 1 किलोमीटर की दूरी शेष है । अगले 5 दिन में यह बर्फ सफाई का काम भी पूरा हो जाएगा और मंदिर तक का रास्ता आने जाने के लिए खुल जाएगा। केदारपुरी में खच्चरों का संचालन भी लिनचोली तक शुरू हो गया है। रास्ते मे बड़े-बड़े हिमशिखरों का लगातार सक्रिय होने के कारण खच्चरों का संचालन अभी मंदिर तक नहीं हो पा रहा है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बर्फ सफाई के काम में बाधा आ रही है। वुडस्टोन कंस्ट्रक्शंस के 130 कर्मचारी इस काम को कर रहे हैं ।

इस समय मंदिर के आसपास बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। आइए देखते हैं केदारपुरी की भव्य तस्वीरें-

केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए मुख्य रास्ता भी तैयार कर लिया गया है।

मंदिर के दाहिनी ओर से ली गई तस्वीर।

श्रद्धालुओं के लिए बर्फ काटकर रास्ता बनाने के काम में जुटे वुडस्टोन कंस्ट्रक्शंस के कर्मचारी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...